फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Migrants started returning...struggle to catch train

Basti News: लौटने लगे प्रवासी....ट्रेन पकड़ने की जद्दोजहद

Sat, 09 Nov 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Migrants started returning...struggle to catch train
ट्रेन में भीड़ की वजह से गेट पर खतरनाक एंग से लटके यात्री
- ट्रेनों में नो रूम, बसों में भी सीट के लिए परेशान हो रहे यात्री
विज्ञापन

- पूरब से दिल्ली, गुजरात, मुंबई पहुंचाने वाली एक दर्जन ट्रेनों में नो-रूम
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। त्योहार खत्म होने के बाद शुक्रवार से रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ गया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही चढ़ने के लिए लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं। त्योहार मनाने के बाद लोग दिल्ली, गुजरात और मुंबई जैसे महानगरों की ओर लौटने लगे हैं। छुट्टियां खत्म होने के बाद नौकरी पर पहुंचने की जद्दोजहद अगले एक सप्ताह तक देखने को मिलेगी। यही वजह है कि पूरब से मुंबई, दिल्ली, गुजरात पहुंचाने वाली ट्रेनों में पहले से ही सीटों की बुकिंग हो चुकी है। इन रूटों की एक दर्जन ट्रेनें नो-रूम बताई जा रही हैं। बसों के लिए भी लोग भागदौड कर रहे हैं।
परदेश रहकर नौकरी एवं कारोबार करने वाले लोग दिवाली व छठ पूजा में अपने घर आए थे। दिवाली से पहले इनके आने का सिलसिला एक सप्ताह तक जारी रहा। ट्रेनों से लेकर वातानुकूलित निजी बसों और रोडवेज बसों में यात्रियों की ठसाठस भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

लोगों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने की चिंता सताने लगी है। अधिकतर लोग अपनी यात्रा की बुकिंग ट्रेनों में पहले से ही करा लिए हैं। मगर, जिनकी बुकिंग नहीं है वह लंबी यात्रा को सुखद बनाने की हर फितरत कर रहे हैं। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे मुंडेरवा के रामानंद ने बताया कि दिवाली में परिवार के साथ घर आते समय कनफर्म टिकट मिल गया था। इसलिए बहुत परेशानी नहीं हुई। इधर से जाने का टिकट नहीं है। आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए आवेदन दिया तो सौ से नीचे वेटिंग नहीं है। फिलहाल टिकट ले लिए हैं। आगे देखा जाएगा। वहीं भानपुर के जगदीश ने बताया कि दिल्ली के लिए टिकट नहीं मिल पा रहा है। वैशाली, हमसफर, गोरखधाम सभी ट्रेनों में नो रूम बताया जा रहा है। अब मजबूरी में निजी ट्रैवल एजेंसी के जरिये बस में बुकिंग करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

दिल्ली रूट उतरेंगी रोडवेज की दो दर्जन बसें

रोडवेज डिपो की तरफ से यात्रियों को लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा, मेरठ और दिल्ली तक की यात्रा कराने के लिए एक हफ्ते से ही बसों की व्यवस्था कर ली गई है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डिपो की नई बसों को घर आए यात्रियों को महानगरों में पहुंचाने के लिए लगाई गई हैं। लगभग दो दर्जन बसों की व्यवस्था की गई है। बस्ती-लखनऊ वाया बरेली होकर दिल्ली जाने वाली एक दर्जन बसें लगाई गई हैं। जबकि इतने संख्या में आगरा एक्सप्रेस-वे के जरिये दिल्ली तक बस दौड़ाई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या कम-ज्यादा की जाएगी। डिपो की तरफ से लोकल रूटों पर भी नियमित बसों का संचलन किया जाएगा ताकि यात्रियों को दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed