फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Middle-aged man dies while crossing the road

Basti News: मेला देखने गए अधेड़ की सड़क पार करते समय मौत

Sat, 09 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 09 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies while crossing the road
सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट से राहगीर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के रहने वाले सुधिराम (55) शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर तिलकपुर मेला देखने थे। दोपहर 12:30 बजे वह सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुधिराम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed