फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Methods of collecting dry and wet waste

Basti News: सूखा-गीला कचरा संकलन के बताए तरीके

Fri, 29 Aug 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Methods of collecting dry and wet waste
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय केतहत नगर पंचायत मुंडेरवा में बृहस्पतिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कूड़े का उचित प्रबंधन, सूखा-गीला कूड़े को अलग-अलग संग्रहण करने और स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के माध्यम से डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाए जाने के बारे में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सन्नी गौतम ने बताया। उन्होंने बताया कि गीला कूड़ा (जैविक) जैसे बचा हुआ भोजन, सब्जियों के छिलके आदि को अलग रखें। सूखा कूड़ा जैसे प्लास्टिक, कागज, धातु आदि को अलग रखें। हानिकारक कूड़ा जैसे सैनिटरी पैड, डायपर, टूटा कांच आदि को सावधानीपूर्वक अलग रखें। स्वच्छता अपनाकर रोगों को दूर भगाएं।कूड़े का पृथक्करण करके नगर को स्वच्छ बनाने में योगदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंडल कार्यक्रम प्रबंधक अमरेंद्र प्रताप सिंह, बजरंगी, जावेद, सुनील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed