{"_id":"66a6af9a3e33012c350e2604","slug":"methodology-is-the-basis-of-any-organization-akash-basti-news-c-207-1-sgkp1003-121244-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यपद्धति किसी भी संगठन का आधार : आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यपद्धति किसी भी संगठन का आधार : आकाश
Mon, 29 Jul 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ।
विद्यार्थी परिषद का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत सदर तहसील का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में करीब 100 कार्यकर्ताओं को संगठन का प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभी विभाग संगठन मंत्री आकाश, विभाग प्रमुख डाॅण्वि जय शुक्ल और जिला संयोजक विकास कसौधन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति, सैद्धांतिक भूमिका, परिसर कार्य, आयाम गतिविधि कार्य आदि विषयों पर अलग अलग सत्रों में प्रशिक्षित किया गया। एबीवीपी के संगठन मंत्री आकाश ने संगठन की कार्यपद्धति की महत्ता के बारे में बताया। कहा कि कार्यपद्धति किसी भी संगठन का आधार होती है।
जितेंद्र कुमार शाही ने कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया का एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जो ''वसुधैव कुटुंबकम्'' और जहां कम वहां हम'' की भावना से काम करता है। स्कूल परिसरों में विद्यार्थियों की समस्याओं को ढूंढकर उनका समाधान करने का कार्य किया जा रहा है। संगठन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश और समाज की सेवा को माध्यम बनाकर विद्यार्थियों में नेतृत्व विकसित कर समाज को दिशा देने का कार्य करती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सदर तहसील के प्रमुख आचार्य डाॅ. रोहित सिंह ने तहसील संयोजक के दायित्व पर विशाल कसौधन को सौंपा। इस मौके पर नगर मंत्री आशुतोष पांडे, अमित पटेल, हर्षित वर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, हर्षिता चतुर्वेदी, अभिषेक चौधरी, दया सिंह, अखिलेश सिंह तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।