फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "Messing with the state's law and order '

‘प्रदेश में कानून व्यवस्था से खिलवाड़’

Sun, 10 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Sun, 10 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
"Messing with the state's law and order '
law and order - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर भाजपा के महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता शुक्ला ने सपा सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को जलेबीगंज बाजार में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं का अपमान हुआ है। जिसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

गीता शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से सिद्धार्थनगर के ढ़ेबरूआ थाना क्षेत्र के रेड़वरिया गांव में गर्भवती महिला सहित तीन लोगों पर पुलिस का कहर टूटा है। इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश मे कानून नाम की कोई चीज नहीं है। गर्भवती महिला की जिस तरह से पुलिस वालों ने बेरहमी से पिटाई की है, वह शर्मनाक है। प्रदेश में कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है। हर जगह महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। महिला की पिटाई को लेकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है। आए दिन राहजनी, लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाए। जिससे आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed