फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Message of cleanliness given by cleaning

Basti News: सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness given by cleaning
बस्ती। बस्ती विकास समिति और नगर पालिका के संयुक्त में चल रहे एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छ बस्ती, सुंदर बस्ती अभियान में रविवार को वार्ड नंबर 23 आवास विकास में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कूड़ा इधर-उधर न फेंकने के लिए अनुरोध किया। समिति उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि हमारी जीवन शैली का हिस्सा है। ईओ अंगद गुप्ता ने कहा कि बस्ती को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। सभासद परमेश्वर शुक्ला पप्पू ने कॉलोनी वासियों से अपील की कि वे घर-घर से निकलने वाले कचरे का उचित निस्तारण करें तथा गंदगी फैलाने से बचें। पवन वर्मा, रोहन श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, अंबेश श्रीवास्तव मोनू, अखिलेश त्रिपाठी, विनय राजपूत, प्रिंस श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव, पार्थ श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed