फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Meritorious students of board examination were honored

Basti News: बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया गया सम्मानित

Fri, 05 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of board examination were honored
 चिंतामणि पैराडाइज इंटर कॉलेज मे मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

नगर बाजार। पं. चिंतामणि पैराडाइज इंटर कॉलेज धुसुरिया में बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक विनय पांडेय ने कहा कि पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी पूरे मनोयोग से भाग लेना चाहिए ताकि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो।

बड़ा लक्ष्य बनाने और उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने से नहीं चूकना चाहिए। प्रधानाचार्य सरिता पांडेय ने कहा कि जिंदगी में बेहतर प्रदर्शन कर ही सबसे आगे हुआ जा सकता है। निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करने से जल्द सफलता मिलती है। मेधावियों से अन्य विद्यार्थी प्रेरणा लेते हैं। हाईस्कूल की दृष्टि पांडेय, आदर्श उपाध्याय, शिवम यादव, इंटरमीडिएट की श्रेयशी पांडेय, सुरभि द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी, यशराज और अंकिता को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रवि द्विवेदी, अरुण मिश्रा, ज्ञानचंद, जय प्रकाश मौर्य, कमर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed