फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mercury down, crisis on crops

लगातार नीचे पारा,फसलों पर संकट

Mon, 30 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mercury down, crisis on crops
लगातार नीचे पारा, फसलों पर संकट
विज्ञापन

बस्ती। कड़ाके की ठंड से अब परेशानी बढ़ने लगी है। ठिठुरन कम न होने से फसलों में नुकसान होने लगा है। सोमवार को दोपहर मौसम साफ हुआ मगर गलन कम नहीं हुई। लगातार तापमान औसत से नीचे रहने से रबी की सभी फसलों को नुकसान होना तय है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय गेहूं की बढ़त का समय है परंतु कोहरे के चलते गेहूं की ग्रोथ प्रभावित हो रही है। धूप न होने से पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं। बादल छंटने से पाला का खतरा बढं गया जिससे मिर्च, टमाटर, बैगन, सेम, पपीता जैसी सब्जियों-फलों के पौधों के पत्ते काले पड़ सकते हैं। गेहूं, सरसों, मटर-चना व अरहर की खेती करने वाले किसानों को पैदावार प्रभावित होने का डर सताने लगा है।

किसान ठिठुरन ज्यादा होने से फसलों की समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा संकट आलू की फसल पर है। जिन खेतों में आलू की फसल खोदाई के लिए तैयार खड़ी है। उन्हें अधिक सर्दी होने के कारण मजदूर नहीं मिल रहे हैं। वहीं अधर में फंसी फसल पर पाला का संकट उत्पन्न हो गया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरबी सिंह के अनुसार फसलों की समय पर करें सिचाई पाला से फसलों को बचाने को किसान समय पर सिचाई करें। ताकि मिट्टी में हमेशा नमी बनी रहे। अगर पत्तों पर पाले का असर दिखाई देता है, तो तत्काल कृषि वैज्ञानिकों की राय लेकर दवा का छिड़काव करें जिससे फल सब्जियों के पौधों पर पाला का असर नहीं होगा। सूरज ढलने के बाद खेत की मेड़ पर आग जलाकर धुआं कर दें इससे भी पाले का असर कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed