{"_id":"69b06f9e4259384f9d06500f","slug":"men-prefer-kurta-pyjama-women-prefer-persian-attire-basti-news-c-207-1-bst1006-154629-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरुषों की पसंद कुर्ता-पायजामा, युवतियों को फारसी लिबास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरुषों की पसंद कुर्ता-पायजामा, युवतियों को फारसी लिबास
विज्ञापन
कपड़े के दुकान में खरीदारों की जुटी भीड़। संवाद
- फोटो : 1
बस्ती। होली के बाद ईद करीब आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। कपड़े से लेकर अन्य दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। दोपहर से लेकर देर रात तक बाजार गुलजार रहता है। होली के कुछ ही दिनों बाद ईद का त्योहार पड़ने से दुकानों में रौनक है। ईद की नमाज के लिए पुरुष कुर्ता-पायजामा की खरीदारी कर रहे हैं तो युवतियों को फारसी लिबास भा रहा है।
गांधीनगर बाजार में सबसे अधिक भीड़ इस समय कपड़ों की दुकानों पर है। दोपहर से बाजार में भीड़ बढ़ने लगती है। व्यवसायियों का कहना है कि पहले से ही होली और ईद पर्व पर ग्राहकों की मांग के अनुसार तैयारी कर ली गई थी। रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी रॉकी ने बताया कि बच्चों के कपड़ों के साथ ही महिलाएं और युवतियां इस बार ईद में फारसी सलवार शूट पसंद कर रही हैं। चिनोन सिल्क और प्लाजो की भी मांग है। गर्मी में ईद पड़ने से कॉटन के शूट की बिक्री बढ़ी है।
कॉटन के कुर्ता पायजामा, पठानी कुर्ता पायजामा और कढ़ाईदार कुर्ता युवाओं की पहली पसंद है। बाजार में चार सौ से लेकर दो हजार रुपये तक के कुर्ता-पायजामा मौजूद हैं। ईद की नमाज के समय पहनने के लिए लोग हल्का और साधारण कुर्ता ही पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही, सभी वर्ग के लोग ईद की नमाज और उसके बाद भी कुर्ता के साथ पहनने के लिए टोपी की भी खरीदारी कर रहे हैं। सादा, जालीदार टोपी के साथ ही कश्मीरी टोपी की खरीदारी की जा रही है।