फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Meeting of PM today in strong security

कड़ी सुरक्षा में पीएम की सभा आज

Sat, 04 May 2019 12:53 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 04 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Meeting of PM today in strong security
कड़ी सुरक्षा में पीएम की सभा आज - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पॉलीटेक्निक ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की चुनाव सभा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार को एसपी पंकज कुमार और एडीजी गोरखपुर जोन दावा शेरपा ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


एसपी ने ड्यूटी ब्रीफ की। कहा कि छोटी से छोटी चीजों को गंभीरता से चेक किया जा रहा है। पूरे मंच और हेलीपैड के एरिया को एनएसजी कमांडो  पहले से अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा घेरा तैयार कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों की टीमें अलग-अलग रिपोर्ट तैयार कर तैयारी में जुटी रहीं। कहीं कोई चूक न हो जाए, इसे लेकर सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी टीमों के साथ आश्वस्त होना चाहते हैं। उधर, पुलिस कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1.20 बजे पालिटेक्निक मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। उसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सात एसपी, नौ अपर पुलिस अधीक्षक व 16 क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के अलावा अन्य अपर पुलिस अधीक्षकों की डीजी कार्यालय से ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल के साथ ही ट्रैफिक व अन्य इंतजाम का जिम्मा पुलिस अफसरों को सौंपा गया है। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में 28 निरीक्षकों के साथ 230 पुरुष व 10 महिला उप निरीक्षक, 892 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 230 महिला हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल लगाई गई हैं। फायर टेंडर की छह गाड़ियों के साथ ही आठ उपनिरीक्षक यातायात, पांच कंपनी पीएसी, दो कंपनी एसएसबी और एक कंपनी आरएएफ की टीम भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed