{"_id":"5e25ecd98ebc3e4b1b5cc906","slug":"meeting-for-basti-mahotsaw-basti-news-gkp3379909196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती महोत्सव को भव्य बनाने की डीएम ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती महोत्सव को भव्य बनाने की डीएम ने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती महोत्सव: भव्य बनाने की डीएम ने की अपील
बस्ती। बस्ती महोत्सव जिले कोे सांस्कृतिक, साहित्यिक व कला क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 28 जनवरी से एक फरवरी तक होने वाले इस महोत्सव को भव्य रूप दिलाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील डीएम ने की है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार को सोशल क्लब के हस्ताक्षर अभियान के शुभारंभ पर की है।
डीएम ने कहा कि महोत्सव में नामी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए टैलेंट हंट का प्रोग्राम पहली बार किया जा रहा है। प्रतिभाशाली कलाकार अपना गायन, नृत्य, ड्रामा का वीडियो महोत्सव की वेबसाइट पर अपलोड करें। विशेषज्ञों की समिति पात्र लोगों का चयन करके उन्हें मंच पर प्रदर्शन करने के लिए बुलाएगी। बताया कि महोत्सव में प्रत्येक दिन सुबह योगा कराया जाएगा, दोपहर में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा वीरांगना कार्यक्रम में टिप्स दिए जाएंगे। महोत्सव में भाग लेने के लिए जिले के सभी ग्राम प्रधानों एवं नगर निकायों के सभासदों को उनकी ओर से पत्र भेजा गया है। कहा कि यदि कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहता है तो वह महोत्सव की वेबसाइट पर जाकर धनराशि जमा कर सकता है। कम से कम पांच सौ रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में जीवीएम कांवेन्ट की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान एडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, सोशल क्लब के उमेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, अभयदेव शुक्ला, रितुराज, अनिल कुमार पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में सेल्फी, फोटो जोन बनवाया गया है। डीएम ने इसकी शुरुआत की। अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि क्लब की ओर से बस्ती महोत्सव तक सेल्फी, फोटो जोन शहर के प्रमुख स्थलों पर चलाया जाएगा।