फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meeting

कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनर्स ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Sun, 26 Sep 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
meeting
11 सूत्री मांगों को लेकर पांच को बाइक जुलूस, 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच की रविवार को विकास भवन सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें में मांगों को लेकर साझा रणनीति बनी। बैठक में पुरानी पेेंशन नीति बहाल किए जाने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन के प्रथम चरण में पांच अक्तूबर को शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय तक मोटरसाइकिल जुलूस, 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि सरकार एस्मा लागू करके कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभिन्न संगठनों की साझा बैठक में पुरानी पेंशन नीति को बहाल किए जाने, राज्य कर्मचारियों के रोके गए भत्तों को दिए जाने, दीन दयाल कैशलेश चिकित्सा की सुविधा दिए जाने, दैनिक वेतन, वर्क चार्ज, संविदा, आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को नियमित किए जाने सहित कर्मचारी, शिक्षक संगठनों के अनेक मांगों का मुद्दा छाया रहा। वहीं 30 नवंबर को लखनऊ के ईको पार्क में आयोजित होने वाले महारैली में लाखों की संख्या में कर्मचारी शिक्षक अपने हक की मांग को लेकर जुटेंगे। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह व संचालन संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

बैठक को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवपाल सिंह, कलक्ट्रेट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक मिश्र, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, स्टेनोग्राफर महासंघ के सचिव डीएन वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, राजस्व संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष संतोष शुक्ल, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के मंत्री चंद्र मोहन श्रीवास्तव, सफाई कर्मचारी संघ के मंत्री मंशा राम, चकबंदी लेखपाल संघ के मंत्री अनिल चौधरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव प्रकाश सिंह, मनोज यादव, ओंकार सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, राम सकल यादव, सुधीर तिवारी, गिरीश चंद्र चौबे, धर्मेंद्र चौधरी, फैजान अहमद, रामशंकर चौधरी, दीप मणि शुक्ल, श्याम करन यादव, रणंजय सिंह, आशीष कुमार, प्रदीप यादव, सुरेश गौड़, डीपी.सिंह, अमरेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, रामचरन, भूपेंद्र सिंह, श्रवण कुमार सिंह, संतोष सिंह, अनुरोध श्रीवास्तव, सनद पटेल, अरुण सक्सेना, राजेंद्र चौधरी, चंद्रमणि त्रिपाठी, मक्खन लाल, देवेंद्र सिंह, विकास भट्ट, मुक्तेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed