{"_id":"5fe77f048ebc3e3e9d0e9377","slug":"meeting-basti-news-gkp3784632108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता से किसानों को सबल बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता से किसानों को सबल बनाने पर जोर
विज्ञापन
जिला पंचायत के सभागार में जिला सहकारी बैंक के वार्षिक बैठक में विधायक दयाराम चौधरी का किया गया स?
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारिता से किसानों को सबल बनाने पर जोर
जिला पंचायत सभागार में सहकारी बैंक की आठवीं वार्षिक बैठक
सचिव एवं मुख्य कार्यपालक ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की आठवीं वार्षिक सामान्य बैठक में शनिवार को सहकारिता के जरिए किसानों के उत्थान पर बल दिया गया। जिला पंचायत के सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष रामकेवल यादव ने बताया कि बैंक वित्तीय वर्ष 2019-20 की समाप्ति पर 12.59 लाख के लाभ में है। बैंक में सीबीएस सेवा शुरू हो गई है।
मुख्य अतिथि सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य किसानों का उत्थान करना है। बैंक की जो आर्थिक समस्याएं हैं उन्हें दूर करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। अति शीघ्र जिला सहकारी बैंक की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। विशिष्ट अतिथि चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि सहकारिता को सबल बनाने की जरूरत है। सहकारिता पर जोर देते हुए राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि बैंक घाटे से उबरने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस भरोसे को संबल देने की जरूरत है। बताया गया कि खाताधारकों को आरटीजीएस, नेफ्ट की सुविधा मिल रही है। सचिव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीपी गौतम ने बैंक के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्वीकृति दी। बैठक का संचालन डा. अजय पाण्डेय ने किया। इस मौके पर दिवाकर मिश्र, पवन कसौधन, बाबूराम सिंह, रामशंकर यादव, रविन्द्र सिंह, उमाधर दुबे, शिव कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राम निहोरा पाण्डेय, अमित प्रताप सिंह, कृष्ण चन्द्र, इन्द्रराम यादव मौजूद रहे।