{"_id":"6499e46edbbc7b4c8b061d64","slug":"meet-to-a-child-basti-news-c-207-1-sgkp1002-468-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोशल मीडिया की मदद से परिवार से मिला अबोध बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोशल मीडिया की मदद से परिवार से मिला अबोध बालक
Tue, 27 Jun 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
छावनी पुलिस ने गायब बच्चें को माता-पिता को सौपा।
छावनी। ननिहाल से भटका अबोध बालक सोशल मीडिया के माध्यम से माता-पिता को मिल गया। गौर थाना क्षेत्र के छितहा गांव निवासी राजकुमार यादव पुत्र रामसुमिरन यादव का तीन वर्षीय बेटा कृष यादव सोमवार को सुबह छह बजे से अपने ननिहाल छावनी थाना क्षेत्र के बैदोलिया गांव से गायब हो गया था।
थाना क्षेत्र के जद्दूपुर गांव निवासी रामबृक्ष यादव की नजर अकेले घूम रहे बालक पर पड़ी। पूछने पर अबोध बालक पिता का नाम सिर्फ यादव बता पा रहा था। रामबृक्ष यादव बालक का फोटो खींच कर सोशल मीडिया में डालने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। छावनी पुलिस ने बालक को थाने पर लाकर अपने रखी थी। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलते बालक के माता-पिता छावनी थाने पर पहुंचे पुलिस और रामबृक्ष को धन्यवाद देते हुए बालक साथ लेकर घर गए। संवाद