{"_id":"64a86e6acfc21389c203d775","slug":"medical-examination-of-the-teenager-will-be-done-again-on-the-demand-of-the-family-basti-news-c-207-1-sgkp1002-949-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिवार की मांग पर किशोरी की दोबारा होगी मेडिकल जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिवार की मांग पर किशोरी की दोबारा होगी मेडिकल जांच
Sat, 08 Jul 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर के एक मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ी गई किशोरी का फिर से चिकित्सीय जांच कराई जाएगी। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत होकर इस संबंध में प्रत्यावेदन दिया।
सीडब्लूसी के चेयर पर्सन प्रेरक मिश्र ने बताया कि किशोरी के परिवार वालों का प्रत्यावेदन स्वीकार करते हुए उसके दोबारा मेडिकल जांच कराने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल उसे अस्थाई रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया है।
बता दें कि अनैतिक धंधे की शिकायत पर 3 जुलाई रात कोतवाली पुलिस ने शहर के बैरिहवा मोहल्ले के एक घर पर छापा मारा था। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से शिकायत किया था। वहां से एक किशोरी और एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया था। मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपों की पुष्टि न होने पर महिला को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया था। किशोरी को पुलिस ने सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया था। सीडब्लूसी के निर्देश पर उसका मेडिकल कराया गया। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने उस मेडिकल पर असंतोष व्यक्त करते हुए दोबारा मेडिकल कराने का प्रत्यावेदन दिया । जिसे मंजूर कर लिया गया है।