फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Medical college campus filled with water... patients and attendants are in trouble

Basti News: मेडिकल कॉलेज परिसर में भरा पानी... मरीज और तीमारदारों की बढ़ी सांसत

Sun, 29 Sep 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Medical college campus filled with water... patients and attendants are in trouble
मेडिकल कालेज परिसर में भरा बारिश का पानी। 
ओपीडी से इमरजेंसी तक पहुंचना कठिन, घुटने भर पानी में चल रहे लोग
विज्ञापन

डॉक्टर-स्टॉफ भी हो रहे परेशान, गलियारोें में भी टपक रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बारिश की वजह से मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में भी मरीज और तीमारदारों की दुर्दशा बढ़ गई हैं। मुख्य गेट से लेकर परिसर तक पानी भरा हुआ है। लोगों को घुटने भर पानी में घुसकर चलना पड़ रहा है। ओपीडी में मरीज दिखाने से लेकर इमरजेंसी में भर्ती कराने तक परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है7
ओपेक चिकित्सालय कैली पर मेडिकल कॉलेज की अस्पताल, प्रशिक्षण, आवासीय समेत आधी व्यवस्था निर्भर है। यहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा परिसर में चिकित्सक एवं स्टॉफ के रहने के लिए आधा दर्जन बहुमंजिला इमारतें हैं। इस परिसर से 20 से 25 हजार की आबादी का ताल्लुक रोजाना है। मगर, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

हल्की बारिश में यहां पानी भर जाता है। इधर दो दिनों की बारिश के चलते पूरे परिसर में जलभराव का संकट गहरा गया है। शनिवार को मरीज और तीमारदार पानी में घुसकर आते- जाते हुए दिखे। मुख्य द्वार से घुसने के बाद ही पानी भरा हुआ है। लोगों चप्पल- जूता हाथ में लेकर पानी में पैदल चलना पड़ रहा है। ओपीडी में किसी तरह पहुंचने के बाद इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के लिए पानी से ही होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिसलकर गिरने का भी भय लोगों में बना हुआ है। अस्पताल भवन के सामने पूरा परिसर तालाब की शक्ल में तब्दील हो गया है। आवासीय क्षेत्र में हालत और खराब है। सामने सड़क पर पानी लगने से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल है। दो पहिया वाहनों पर सवार होकर लोग किसी तरह ड्यूटी एवं अन्य कार्यों के लिए बाहर निकल रहे हैं।

...
कोट
अस्पताल परिसर की जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया था। मगर, उस पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी जानकारी दी गई है। जल्द ही कोई समाधान निकलेगा।
-डॉ. समीर श्रीवास्तव, सीएमएस, कैली अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed