फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mathematics kit should be used properly in classes: Sanjay

गणित किट का कक्षाओं में हो सही प्रयोग : संजय

Thu, 08 Aug 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Mathematics kit should be used properly in classes: Sanjay
डायट में चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डायट में प्रथम बैच का गणित किट प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया। इसमें 8 ब्लॉकों के 204 शिक्षकों काे तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर डायट के प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण तभी सार्थक होगा, जब गणित किट का सही प्रयोग कक्षाओं में किया जाए।
उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में गणित किट के उपयोग के बारे में जो सिखाया गया है, उसे अपनी कक्षाओं तक पहुंचाकर प्रशिक्षण के उद्देश्य को पूरा किया जाए। प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने कहा कि प्रशिक्षकों की ओर से गणित किट के संबंध में जो सिखाया गया है वह बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे अपने-अपने विद्यालयों में उतारकर बुनियादी शिक्षा को और भी मजबूत करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिन संदर्भदाता हरेंद्र यादव, बालमुकुंद और अनूप सिंह ने ज्यामिति आकृतियों की पहचान एवं निर्माण, क्षेत्रमिति की अवधारणा, तार्किक चिंतन, गतिविधियां, समेकन आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी। मौके पर डॉ. गोविंद प्रसाद, शशि दर्शन त्रिपाठी, सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, वंदना चौधरी, रविनाथ त्रिपाठी, इमरान खान, कल्याण पांडेय, विवेक कांत पांडेय, कुलदीप सिंह, रत्नेश कुमार गुप्ता, पीयूष मिश्र, लवकुश त्रिपाठी, गोपाल दुबे, सचिन पांडेय, अंशु शुक्ला, ममता गुप्ता, मधु वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed