फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Maternal death in female hospital

महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत

Sat, 31 Aug 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maternal death in female hospital
महिला अस्पतला में प्रसूता की मौत के बाद लगी लोगो की भीड़। - फोटो : BASTI
महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत
विज्ञापन

बस्ती। महिला अस्पताल में अत्याधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता को सिद्धार्थनगर जिले के बेवा सीएचसी पर नार्मल डिलिवरी हुई थी, मगर अत्याधिक रक्तस्राव के चलते वहां से डॉक्टरों ने महिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया था।

प्रसूता की मां जुनैबुलनिशा के मुुताबिक सिद्धार्थनगर के पकड़ी गांव निवासी रसीदा खातून को शनिवार की सुबह बेवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। कुछ ही देर बाद उसे सामान्य प्रसव से पुत्री पैदा हुई। बेटी के पैदा होने के समय से ही उसे रक्तस्राव होने लगा। पहले डॉक्टरों ने रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो महिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। दोपहर में प्रसूता का परिवार उसे लेकर महिला अस्पताल पहुंचा। ओपीडी में अधिक भीड़ के चलते डॉक्टर तक पहुंचने में देेरी हो गई। ओपीडी में अचानक रसीदा गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। मां जुनैबुलनिशा ने आरोप लगाया कि यदि उसे तत्काल उपचार मिल गया होता तो जान बच जाती। बार-बार कहने के बाद भी उसकी बात नहीं सुनी गई। सीएमएस डॉ. एके सिंह ने कहा कि प्रसूता की मौत डॉक्टर के देखने से पहले हो गई थी। लापरवाही का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed