फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Masons will join Swachh Bharat Mission, will be trained

Basti News: स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ेंगे राजमिस्त्री, होंगे प्रशिक्षित

Sat, 29 Apr 2023 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Masons will join Swachh Bharat Mission, will be trained
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रमिकों व राज मिस्त्रियों को ब्लॉक वार प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शासन ने सभी श्रमिकों व राज मिस्त्रियों का पंजीयन कराने का निर्देश दिया है। जिले के हर्रैया, कप्तानगंज,दुबौलिया, विक्रमजोत व रामनगर ब्लॉक में प्रशिक्षत राज मिस्त्रियों की टीम तैयार की जा रही है। उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला संमन्वयक विष्णूदेव नाथ तिवारी ने बताया कि जिले में अब 3.42 लाख ग्रामीण व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए हैं। 1185 ग्राम पंचायतों में 635 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया इन गांवों पूर्व में बने शौचालयों की मरम्मत भी कराई जानी है इसके अलावा एसबीएम के नए प्लान में राजमिस्त्रियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। पांच ब्लॉकों में योजना शुरू हो गई है।। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन शौचालयों में कार्यरत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तकरीबन पौने तीन सौ राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पढ़े-लिखे राज मिस्त्रियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। दो दिन के प्रशिक्षण में पहले सैद्धांतिक व उसके बाद गांवों में शौचालयों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें नाडेप, खाद का गड्ढा, सोख्ता, सिल्ट चैंबर और सिल्ट कैचर बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed