फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Martyrs paid tribute to Paida memorial

पैड़ा स्मारक पर शहीदों को किया गया नमन

Tue, 16 Feb 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Martyrs paid tribute to Paida memorial
पैड़ा शहीद स्मारक स्थल पर महाराजा सुहेलदेव की जयंती कार्यक्रम का उदघाटन करते सासंद हरीश द्विवेद - फोटो : BASTI
पैड़ा स्मारक पर शहीदों को किया गया नमन
विज्ञापन

मानिकचंद। पैड़ा शहीद स्मारक पर मंगलवार को शहीदों को नमन कर महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सांसद, जिलाधिकारी और एसपी ने चौरीचौरा शताब्दी वर्ष के तहत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान के तहत पैड़ा का सांसद आदर्श गांव के रूप में चयन किया है। इस योजना के तहत इस गांव का संपूर्ण विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर शहीद बाबू शिव गुलाम सिंह की स्मृति में बने स्मारक का सौंदर्यीकरण कराया गया है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि यह अवसर अमर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का है।
विज्ञापन

उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान करके हमें देश की आजादी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक आरपी सिंह ने किया। सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि वसंत पंचमी का दिन है और इस दिन हम सभी मां सरस्वती से प्रार्थना करते हैं कि वह हमें अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के उजाले की तरफ ले जाएं। स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से प्रभातफेरी भी निकाली गई। उसका समापन पैड़ा शहीद स्मारक पर हुआ। समारोह को जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका तथा उप जिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल ने शहीद स्मारक पर माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से पंजीकृत मोहित और बिरहा दल की ओर से देश भक्ति गीत, नाटक प्रस्तुत किया गया। एलईडी के माध्यम से बहराइच में आयोजित महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह का तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों का सीधा प्रसारण किया गया। समारोह में 26 सितंबर 2014 को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कीर्तिकर निषाद की पत्नी मालती देवी को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, उद्यान अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला, डॉ. अंगद पांडेय, आशीष श्रीवास्तव, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, विद्यार्थी तथा लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed