फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mars teams will get kits to expand the games

Basti News: खेलों को विस्तार देने के लिए मंगल दलों को मिलेगी किट

Sun, 30 Jun 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Jun 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Mars teams will get kits to expand the games
99 युवक व 116 महिला मंगल दलों का युवा कल्याण विभाग ने भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

जनपद में 2370 मंगल दलों का किया गया है गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद की 1235 ग्राम पंचायतों में नौ-नौ सदस्यीय पुरुष और महिला मंगल दलों का गठन किया जा चुका है। खेलों को विस्तार देने के लिए मंगल दलों को किट का वितरण शासन की ओर से किया जाना है। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने 99 युवक 116 महिला मंगल दलों के नाम से शासन को भेजा है। चयनित दलों को शासन की ओर से जल्द ही खेल किट दी जाएगी।
प्रदेश सरकार की मंशा है कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी दक्ष किया जाए। ऐसे में युवा कल्याण विभाग के माध्यम से संचलित युवा और महिला मंगल दल के गठन पर जोर दिया गया। विभाग ने 2024-25 के लिए जिले में 2370 मंगल दलों का गठन किया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक युवा व एक महिला मंगल दल बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक दल में कम से कम नौ सदस्यों को शामिल किया गया है। खेल किट वर्ष 2023-24 के लिए चयनित युवा मंगल दल को किट दी जानी है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि शासन की ओर से दलों को किट दी जाती है। इसका वितरण स्थानीय स्तर पर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सीधे शासन से आती है किट

हर साल मंगल दल के लिए शासन से खेल किट आती है। इसमें फुटबॉल, वाॅलीबाल, नेट, रस्सी आदि शामिल होते हैं। इस किट में उपलब्ध सामान युवाओं को खेलने के लिए दिया जाता है। खेलने के बाद यह सामान मंगल दल को विभाग को वापस जमा करना होता है।

...
कोट
सभी ग्राम पंचायतों में युवा व महिला मंगल दल का गठन किया जा चुका है। शासन को खेल किट के प्रस्ताव भेजा गया है। किट मिलने के बाद दलों को वितरित की जाएगी।
अमित सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed