{"_id":"5e9f24878ebc3e908c6409fa","slug":"marrige-cancel-in-basti-basti-news-gkp3487786181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉन्स्टेबल अजय कुमार ने टाल दी अपनी शादी, कहा देश की सुरक्षा पहले, परिवार बाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉन्स्टेबल अजय कुमार ने टाल दी अपनी शादी, कहा देश की सुरक्षा पहले, परिवार बाद में
Wed, 22 Apr 2020 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन है। ऐसे में जिले के घघौआ चौकी पर तैनात अजय कुमार सिंह ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए अपनी शादी टाल दी। उनका कहना है कि कर्तव्य और देशसेवा पहले, परिवार बाद में।
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित घघौवा चौकी पर तैनात कांस्टेबल अजय कुमार सिंह गोरखपुर के जंगल राम लखना के निवासी हैं। उनकी शादी 21 अप्रैल को देवरिया निवासी अंजुही के साथ होनी थी, मगर उन्होंने लॉकडाउन में कर्तव्य की खातिर अपनी शादी टाल दी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि देश व देशवासियों को उनकी आवश्यकता है। परिवार के प्रति जो दायित्व है वह तो निभाया ही जाएगा पर देशसेवा से बढ़कर कोई और कर्तव्य नहीं। जब तक देश महामारी से मुक्त नहीं हो जाता तब तक विवाह नहीं करूंगा।
विज्ञापन