फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman's body found hanging from window under suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 05 Sep 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from window under suspicious circumstances
रिद्धि पटेल।-फाइल फोटो
कप्तानगंज। क्षेत्र के दुबौली मिश्र गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव खिड़की से लटका मिला है। मौके पर आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवकुमार चौधरी गांव के बगल स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर पल्लेदारी करते हैं। उनकी पत्नी रिद्धि पटेल (30) घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती थीं। शिवकुमार के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने बड़े बेटे सुशांत को स्कूली वैन पर बैठाकर काम के लिए चले गए थे। उस समय घर पर उनकी पत्नी और दूसरा बच्चा मौजूद था। करीब 08:30 बजे घर के आगे और पीछे दोनों दरवाजे बंद थे। इसी दौरान छोटे बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे तो खिड़की से रिद्धि का शव लटका मिला।
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव मौके पर आए और शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

रील बनाने की शौकीन थी रिद्धि
मृतका रिद्धि पटेल रील बनाने की शौकीन थी। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छोटे बेटे को रिवांश को कान्हा बनाकर पोस्ट किया था। घटना से पहले उसने बड़े बेटे शुशांत को स्कूल के लिए तैयार किया। भाेजन बनाकर पति और बच्चों को खिलाया था। उसके बाद बर्तन साफ करके रसोई में रखी। पुलिस उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार बातचीत में दो लोगों का नाम सामने आ रहा है। पुलिस अब मृतका की कॉल डिटेल निकालकर कड़ियां जोड़ने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed