{"_id":"6600998a9ebc3545430a1e08","slug":"married-woman-thrown-out-of-house-for-car-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113717-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला, केस दर्ज
Mon, 25 Mar 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के बरगदवा गांव की लड़की को मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति व सास पर रविवार को केस दर्ज किया है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी मोहम्मद समी की पत्नी आमिना खातून ने पुलिस अधीक्षक को दिए गये प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी लड़की आसिया की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के इमिलिया बनघुसरा गांव निवासी अकरम अली से हुई थी। दहेज में मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण और घरेलू सामान भी दिया गया था। ससुराल में कुछ दिन के बाद उसकी लड़की आसिया से उसके पति अकरम अली और सास लैलुन निशा दहेज के रूप में फिर कार की मांग करने लगीं। कार न दे पाने के कारण उसे अपशब्द कहते उत्पीड़न करने लगे। सितंबर 2023 में मेरी लड़की को उसके पति अकरम अली उसे चाकू से मार पीट कर मेरे गांव में सड़क पर छोड़ कर चले गये। तब से वह मेरे घर रह रही है। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि उसके पति व सास पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आसिया को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन