{"_id":"5ec7fd658ebc3e9c9a5fc818","slug":"markets-open-buyers-are-cautious-basti-news-gkp352125726","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार खुले, सतर्कता बरत रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार खुले, सतर्कता बरत रहे खरीदार
विज्ञापन
गांधीनगर में सुबह के वक्त जरूरी काम से निकले लोग।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार खुले, सतर्कता बरत रहे खरीदार
बस्ती। जिले में 90 कोरोना पॉजिटिव मरीज एक्टिव हैं। रुधौली तहसील के एक गांव को बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इसके बावजूद बाजार खुलने से शहर से लेकर गांव तक जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। प्रशासन ने दुकानों के खुलने की समयसारिणी तय की है। सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानों के खुलने का समय तय किया गया है। प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यक्तिगत निर्माण को भी हरी झंडी दे दी है।
हालांकि बाजार खुलने के बाद भी लोग कोरोना को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं।मिठाई, होटल, रेस्त्रां, सैलून, ब्यूटी पार्लर, चायपान की दुकानें, रेहड़ी-ढेला व फास्ट फूड की दुकानों के संचलन पर प्रशासन ने रोक लगा रखा है। शहर के गांधीनगर के व्यवसायी मोनू बरनवाल कहते हैं कि प्रशासन ने पहल की तो स्थिति सामान्य होने लगी है। फिर भी कोरोना को लेकर सतर्कता बरकरार है। अब सड़क पर वह भीड़ नहीं निकल रही है जो सामान्य दिनों की तरह होती थी। लोग खुद जागरूक हो चुके हैं। लगन के बावजूद लोग खुद ही बचते हुए अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ही निकल रहे हैं। रौता चौराहा निवासी गृहिणी विद्या पांडेय ने कहा कि कोरोना ने जीवन की रफ्तार ठप कर दी थी, मगर अब सबकुछ सामान्य है।
40 हजार प्रवासी आ चुके हैं : डीएम
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि जिले में जो पॉजिटिव केस पाए गए हैं वे प्रवासी मजदूर हैं। उन्हें यहां आने पर विभिन्न सेंटरों पर क्वारंटीन कर दिया गया था। अब तक करीब चालीस हजार प्रवासी श्रमिक जिले में आ चुके हैं। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई है। संदिग्ध कोरोना मरीज की सूचना मिलते ही तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजकर उसे अस्पताल पहुंचा दिया जाता है। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है।