{"_id":"58b9b97b4f1c1b9e648315ac","slug":"many-people-suffering-from-measles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई लोग खसरे की चपेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई लोग खसरे की चपेट
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खसरे की चपेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का आगाज होते ही संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न गांवों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक खसरे की चपेट में हैं।
महसों और गौर ब्लाक में खसरा पूरी तरह से फैल गया है। शुक्रवार को महसों में चिकित्सीय टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक उपचार में जुट गई। गौर ब्लॉक के बिगहिया पढ़नी गांव के निषाद पुरवा में एक ही परिवार के कई बच्चे खसरे से पीड़ित हैं जहां अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी है। महसों प्रतिनिधि के अनुसार भटोलवा, अलगा, चिलवनियां, ठंडवां, भुवनी, रामनगर, बनकटवां, बलुआं में चिकन पाक्स का प्रकोप है। अलगा निवासी 12 वर्षीय शशि, 14 वर्षीय पिंकी, 10 वर्ष के प्रदीप, चार वर्ष की खुशी, सात वर्ष के प्रदीप कुमार, चिलवनियां निवासी 21 वर्षीय रेनू, भटोलवा में पांच वर्षीय सुजीत, दस वर्षीय इमलेश, 26 वर्षीय रानी, 30 वर्षीय राजकुमार, ठंडवां गांव निवासी 35 वर्षीय राम नारायन, 20 वर्षीय रामनरेश, भुवनी में 16 वर्षीय पूजा, 32 वर्षीय कन्हैया लाल, रामनगर सात वर्षीय राजकुमार, बनकटवां में चार वर्षीय सोनू, मोनू, तीन वर्षीय विवेक, 14 वर्षीय रामजीत, आठ वर्षीय राम संवारे, बलुआ गांव निवासी 35 वर्षीय बाबू लाल, 22 वर्षीय जगदीश, पांच वर्ष के ऋषभ सहित तमाम लोग खसरे से प्रभावित हैं। इसकी जानकारी के बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों का भ्रमण किया। टीम ने दिन भर दवाओं का वितरण किया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार गौर ब्लॉक के बिगहिया पढ़नी गांव के निषाद पुरवा निवासी राम जियावन और विनोद के परिवार के चार बच्चे खसरे से पीड़ित हैं, जबकि आठ बीमार थे, जो अब ठीक हैं। बीमार बच्चों में रामजियावन की 16 वर्षीय पुत्री शीला व चार साल का चंदन व दो माह की बच्ची शालिनी पुत्री रामरूप के अलावा पांच वर्षीय विजय पुत्र विनोद अब भी खसरे की चपेट में हैं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की कोइ टीम नहीं आई थी। झाड़ - फूंक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि टीम मौके पर गई थी। यहां दवाएं वितरित की गई हैं। चूंकि खसरे का कोई इंजेक्शन नहीं है। ऐसे में दवा से ही टीम काम चला रही है। जहां से भी सूचना मिल रही है। टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर इलाज कर रही है। बिगहिया पढ़नी गांव के निषाद पुरवा पर सूचना के बाद टीम भेजी जा रही है।