{"_id":"6b074bcb3d894dac5805cb3a","slug":"for-hospital-based-pharmacies-the-procurement-and-selling-prices-must-be-disclosed-basti-news-c-207-1-bst1005-172696-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अस्पताल आधारित दवा दुकानों की जांच, खरीद और बिक्री मूल्य बताना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अस्पताल आधारित दवा दुकानों की जांच, खरीद और बिक्री मूल्य बताना होगा
विज्ञापन
बस्ती। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दवाओं के मूल्य की पूरी जानकारी देने और खरीद में पारदर्शिता के लिए अस्पताल आधारित फार्मेसियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। पहले चरण में 20 अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। इनकी दवा दुकानों पर दवाओं के खरीद मूल्य, बिक्री मूल्य, लाइसेंस, फार्मासिस्ट और स्टॉक संबंधी जानकारियों की उपलब्धता जांची जा रही है। अभियान चार दिसंबर तक चलेगा।
औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह देखा जा रहा है कि फार्मेसियों ने वेबसाइट पर जरूरी जानकारियां अपलोड की हैं या नहीं। प्राइस टू रिटेलर (पीटीआर) और प्राइस टू कंज्यूमर (पीटीसी) का ब्योरा सार्वजनिक करना है जरूरी है, ताकि मरीज और उनके परिजन दवाओं की खरीद और बिक्री मूल्य का अंतर समझ सकें।
विभाग के मुताबिक, इस व्यवस्था का उद्देश्य दवाओं की कीमत निर्धारित करना या फार्मेसियों के मुनाफे पर रोक लगाना नहीं है। यह स्व-प्रकटीकरण की व्यवस्था है। इसके तहत दवा दुकानों को निर्धारित मूल्य संबंधी जानकारियां सार्वजनिक करनी होंगी। अस्पतालों में भर्ती मरीजों के पास अक्सर बाहर से दवाएं खरीदने का व्यावहारिक विकल्प सीमित होता है। ऐसे में उन्हें अस्पताल की फार्मेसी पर निर्भर रहना पड़ता है। खरीद और बिक्री मूल्य सामने होने से मरीजों को कीमतों की जानकारी मिलेगी और वे उपलब्ध विकल्पों के आधार पर निर्णय ले सकेंगे। इससे मनमानी बिक्री पर भी अंकुश लगेगा साथ ही ग्राहकों के सामने दवा खरीद के लिए विकल्प भी रहेंगे।
विज्ञापन
-- -
लाइसेंस, फार्मासिस्ट और स्टॉक का ब्योरा जरूरी
ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर-2013 के तहत खुदरा विक्रेताओं और डीलरों को निर्माता अथवा आयातक से प्राप्त मूल्य सूची प्रतिष्ठान में ऐसे स्थान पर प्रदर्शित करनी होती है, जहां ग्राहक उसे आसानी से देख सकें। इसके अलावा फार्मेसियों को सार्वजनिक वेबसाइट पर दुकान का नाम, लाइसेंस संख्या, लाइसेंसधारक का नाम और परिसर का पता देना होगा। नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, पंजीकरण संख्या और फोटो के साथ साप्ताहिक स्टॉक का विवरण भी उपलब्ध कराना होगा। वेबसाइट नियमित रूप से अपडेट करने और उसका यूआरएल दवा दुकान के काउंटर पर प्रदर्शित करने के निर्देश हैं। एप या क्यूआर कोड के जरिये भी ग्राहक वेबसाइट तक पहुंच सकेंगे।
-- -
एमआरपी और खरीद मूल्य के अंतर पर रहेगी नजर
विभाग की पूर्ववर्ती जांच में सामने आया था कि कुछ दवाएं निर्माता, मार्केटर और स्टॉकिस्ट की ओर से अस्पताल की फार्मेसियों को एमआरपी से काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इसका लाभ मरीजों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाता। कुछ मामलों में एमआरपी और खरीद मूल्य के बीच कई गुना अंतर भी मिला था। ऐसे में मूल्य संबंधी जानकारी सार्वजनिक होने से इस अंतर की पड़ताल आसान होगी। साथ ही दवाओं की गुणवत्ता और प्रामाणिकता से जुड़े संदेहों की जांच तथा संदिग्ध और नकली दवाओं पर निगरानी में भी मदद मिलेगी।
-- -
रोजाना मुख्यालय भेजी जा रही रिपोर्ट
अभियान के दौरान कमियां मिलने पर औषधि निरीक्षक ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत फार्मेसियों से आवश्यक विवरण मांग रहे हैं। निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं करने वाली दुकानों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा जा रहा है। निरीक्षण की रिपोर्ट प्रतिदिन मुख्यालय भेजी जा रही है। मंडल स्तर पर सहायक आयुक्त (औषधि) अभियान की निगरानी और पर्यवेक्षण कर रहे हैं।
-- -
निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रतिदिन शासन को भेजी जा रही है। पहले चरण में 20 अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। फार्मासिस्ट, भंडारण, स्टॉक रजिस्टर और डिस्प्ले की जांच की जा रही है। जहां खामियां मिल रही हैं, वहां चेतावनी दी जा रही है। -मुकेश कुमार, औषधि निरीक्षक, बस्ती