Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BDA expansion will accelerate the city's planned development; new townships will transform the landscape.

Basti News: बीडीए के विस्तार से शहर के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार, नई टाउनशिप से बदलेगी तस्वीर

Thu, 26 Nov 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
BDA expansion will accelerate the city's planned development; new townships will transform the landscape.
बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) के विस्तार से शहर के नियोजित विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। गनेशपुर-दुबौला मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के पास 15 एकड़ भूमि पर नई टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत इसे पांच चरणों में विकसित किया जाएगा। चिह्नित भूमि का नए सिरे से वास्तविक मूल्यांकन कराया जा रहा है। वहीं, प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र में दूसरी टाउनशिप विकसित करने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। इससे शहर के आसपास के गांवों में आवासीय और व्यावसायिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रस्तावित टाउनशिप के लिए पहले भूमि का मूल्यांकन कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद नए सिरे से सर्वे कर वास्तविक मूल्यांकन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीए ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जमीन की उपलब्धता, मालिकाना हक, आसपास के गांवों की आबादी, कृषि भूमि और मौजूदा रास्तों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके बाद भू-स्वामियों की सहमति से आपसी समझौते के आधार पर भूमि खरीदी जाएगी। भू-स्वामी को सर्किल रेट से चार गुना मूल्य के भुगतान की व्यवस्था प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बीडीए की योजना के मुताबिक टाउनशिप का नक्शा तैयार कर आवासीय भूखंडों, दुकानों, कार्यालयों और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए जाएंगे। यहां चौड़ी सड़कें, पार्क, हरित क्षेत्र, स्कूल, अस्पताल, बाजार, सामुदायिक केंद्र और खेल मैदान जैसी सुविधाओं के लिए भी जगह रखी जाएगी। सड़कों के किनारे फुटपाथ और बेहतर यातायात व्यवस्था विकसित करने पर जोर रहेगा। इसके अलावा एक और टाउनशिप के लिए करीब 100 एकड़ भूमि की जरूरत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पहले चरण में केंद्रीय विद्यालय गनेशपुर रोड के पास चिह्नित 15 एकड़ भूमि पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। टाउनशिप में जल निकासी, कचरा निस्तारण और बारिश के पानी के संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था भी की जाएगी। हरियाली बढ़ाने के साथ इस तरह से विकास की योजना है कि लोगों को घर के आसपास ही रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सुविधाएं मिल सकें। सड़क, बिजली, पानी और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के बाद पार्क, बाजार और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं तैयार की जाएंगी। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने पर भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
---
45 करोड़ रुपये से खरीदी जाएगी 15 एकड़ भूमि
शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बीडीए ने गनेशपुर-दुबौला मार्ग स्थित गाटा संख्या 2601 और 2589स की कुल 15 एकड़ भूमि की खरीद पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन किया था। भूमि भू-स्वामियों से आपसी समझौते के आधार पर खरीदी जानी है। अब नए सिरे से वास्तविक मूल्यांकन के बाद संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजी जाएगी। इसके आधार पर भूमि खरीद के लिए बजट उपलब्ध कराया जाएगा। वास्तविक मूल्यांकन के लिए गठित समिति में डीएम, एडीएम, बीडीए सचिव, एसडीएम सदर, उप निबंधक सदर और तहसीलदार शामिल हैं। एक्सईएन अंकुर वर्मा का कहना है कि वास्तविक मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
---
पहले थे 148 गांव, अब 217 गांवों तक पहुंचा बीडीए का दायरा
अक्तूबर 2016 में बस्ती विकास प्राधिकरण का गठन नगर पालिका क्षेत्र और आसपास के 69 गांवों को शामिल कर किया गया था। उस समय प्राधिकरण का क्षेत्रफल करीब 51 वर्ग किलोमीटर था। वर्ष 2024 में महायोजना-2031 को ध्यान में रखते हुए 148 नए गांव शामिल किए गए। इसके बाद बीडीए का दायरा बढ़कर 217 गांवों और करीब 151 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तक पहुंच गया। अब इतने बड़े क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए नियोजन तैयार किया जा रहा है। प्रस्तावित टाउनशिप को इसी विस्तार की पहली बड़ी परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल, अभी जितना दायरा बीडीए में है उसी को विकसित करने की योजना है।

---
कोट : पहले चरण में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत गनेशपुर रोड पर केंद्रीय विद्यालय के पास नई टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है। इसके साथ ही बीडीए क्षेत्र में शामिल अन्य गांवों को चिह्नित कर दूसरी टाउनशिप के लिए भी भूमि क्रय की योजना बनाई जाएगी। -उमाकांत तिवारी, सचिव, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed