फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Many names missing from voter list

Basti News: मतदाता सूची से कइयों के नाम गायब

Sun, 26 May 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 May 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Many names missing from voter list
सरयू पार देवारा गंगबरार के आधा दर्जन मतदाता लौटे बैरंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकतंत्र के महापर्व में हर बार की तरह इस बार भी तमाम लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब रहे। यह वोटर बूथ तक पहुंचे जरूर, मगर सूची में नाम न होने के कारण निराश होकर लौट गए। सबसे ज्यादा दिक्कत सरयू पार गांव देवारा गंगबरार के ग्रामीणों को हुई। भीषण गर्मी में रेत पर चलकर वह बूथ तक आए थे, मगर उनका नाम सूची से गायब था। नतीजतन उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ा।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के कटौंधा, खोरिया, बनकटी, डड़िया, घुघसा, दुबौली सहित दर्जनों बूथों पर तमाम लोग मतदान से वंचित रह गए। क्योंकि मतदाता सूची में नाम गायब था। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब बूथ पर पहुंचे और बीएलओ को सूची में नाम नहीं मिला। मतदाताओं का कहना है कि बीएलओ की लापरवाही मतदाता सूची से नाम कट गया है।
विज्ञापन


..
रेत मे चले छा किमी, वोटर लिस्ट में नाम गायब
दुबौलिया। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के देवारा गंगबरार ग्राम पंचायत के सरयू पार स्थित पुरवा के प्रेममती, हरिलाल, निर्मला आदि ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदाता थे। हम लोगों का पुरवा सरयू नदी के उस पार स्थित है। 6 किलोमीटर रेत में पैदल चलकर व सरयू नदी नाव से पार कर मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं, लेकिन इस बार मतदाता सूची में नाम ही नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed