फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Manoj Tiwari in Jansabha

योगी ने उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त किया: मनोज तिवारी

Tue, 01 Mar 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari in Jansabha
योगी ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त किया : मनोज तिवारी
विज्ञापन

परशुरामपुर/बस्ती। दिल्ली के भाजपा सांसद तथा मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त किया। वहीं, समाजवादी पार्टी ने दंगाइयों को टिकट दिया है।

सोमवार को किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा सामाजिक सुरक्षा तथा राष्ट्रहित के मुद्दे पर वोट मांगती है। एक तरफ मोदी-योगी हैं, तो दूसरी तरफ दंगाइयों को टिकट देने वाली पार्टी है, जिनके प्रत्याशी जेल में हैं। भाजपा की सरकार बनने पर हर घर को एक रोजगार या स्वरोजगार, किसानों को फ्री बिजली, 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को फ्री यात्रा, इंटर पास मेधावी बेटियों को स्कूटी देने के भाजपा के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति दुनिया की सबसे समृद्ध संस्कृति है। हिंदू संस्कृति को सुरक्षित संरक्षित करने का काम केंद्र तथा राज्य की सरकार ने किया है। मनोज तिवारी ने भोजपुरी गीत निमिया की डारी मइया डारे रे झुलुववा तथा मंदिर अब बनने लगा है, काशी भी सजने लगा है, गीत गाकर उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह, सुनील तिवारी, घनश्याम शुक्ल, श्रीश पांडेय, हरिद्वार मिश्र, अर्जुन सिंह, ताड़कनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed