{"_id":"69f9cb749f05896327046823","slug":"manoj-mani-of-basti-was-murdered-by-slitting-his-throat-after-he-had-to-repay-a-loan-of-rs-5-lakh-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 5 लाख न देना पड़े...गला रेतकर ले ली मनोज मणि की जान- शव को फेंक दिया था खेत में- आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 5 लाख न देना पड़े...गला रेतकर ले ली मनोज मणि की जान- शव को फेंक दिया था खेत में- आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 May 2026 04:20 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 05 May 2026 04:20 PM IST
सार
आरोपियों ने पांच लाख रुपये न देना पड़े इस वजह से मनोज की गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले में दो आराेपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, पिकअप व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कप्तानगंज क्षेत्र के मस्जिदिया गांव के रहने वाले मनोज मणि त्रिपाठी 45 वर्ष की करचोलिया गांव स्थित समय माता मंदिर के निकट तीन मई की सुबह खून से लथपथ शव मिला था। उनकी गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पांच लाख रुपये न देना पड़े इस वजह से मनोज की गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले में दो आराेपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, पिकअप व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एएसपनी श्यामकांत ने बताया कि कप्तानगंज क्षेत्र के मस्जिदिया गांव के रहने वाले मनोज मणि त्रिपाठी 45 वर्ष की करचोलिया गांव स्थित समय माता मंदिर के निकट रविवार की सुबह खून से लथपथ शव मिला था। उनकी गला रेत कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
मनोज की पत्नी कुमकुम त्रिपाठी की तहरीर पर थाना क्षेत्र के जलेबीगंज निवासी शिवम एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर आदि के माध्यम से पुलिस ने सफलता हासिल की।
इसके बाद आरोपी शिवम गुप्ता पुत्र कपूरचन्द गुप्ता तथा ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा पुत्र जमुना प्रसाद मिश्रा को मंगलवार को फरेंदा सेंगर बगीचे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की और बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर मनोज की हत्या की थी।