फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mandi pach prachalik aal

मंडी पहुंचा प्रशानिक अमला, लिया जायजा

Sun, 26 Apr 2020 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
mandi pach prachalik aal
प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेशचंद्र मंडी समिति का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : BASTI
मंडी पहुंचा प्रशानिक अमला, देखी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शासन की तरफ से नामित जिले के नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्र ने रविवार सुबह हथियागढ़ स्थित नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। मंडी के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का लोगों को पालन करते पाया। खरीददार दूर-दूर खड़े होकर सामान ले रहे थे। साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था, दुकानों के सामने साबुन या हैंड वॉश, बाल्टी में पानी तथा सैनिटाइजर भी रखे मिले। मंडी के लाउडस्पीकर से साफ-सफाई करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी जानकारी दी जा रही थी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने उन्हें बताया कि सभी तहसीलों में 27 अस्थाई मंडिया स्थापित की गई हैं। मंडी से लौटकर प्रमुख सचिव ने तुरकहिया हॉट स्पॉट एरिया का निरीक्षण किया। पराग डेरी का दूध, सादा दही, मीठी दही, ब्रेड, पेड़ा, पनीर आदि सामानों की आपूर्ति की जा रही थी। प्रमुख सचिव के पूछने पर लोगों ने बताया कि दैनिक आवश्यकता की सभी वस्तुएं उनको मिल जा रही हैं। डीएम ने उन्हें बताया कि मुख्य मार्ग पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से तथा गलियों के अंदर छोटे वाहन एवं 20 स्प्रे मशीनों के द्वारा सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। यह भी बताया कि रोजा की वजह से लोगों को दूध एवं सब्जियों की आपूर्ति का समय 2 घंटे बढ़ाकर 12:00 बजे तक कर दिया है। निरीक्षण के दौरान आईजी विजय भूषण, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला, मंडी सचिव राजितराम वर्मा, अपर एसडीएम रघुवीर सिंह, सीओ सदर गिरीश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed