Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man kills wife, throws body in field, arrested

Basti News: पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका शव, गिरफ्तार

Tue, 04 Nov 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Man kills wife, throws body in field, arrested
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हुसेमऊ में पत्नी के हत्यारोपी के घर के सामने जांच करने पहुंची मुंडेरवा
मुंडेरवा (बस्ती)। थानाक्षेत्र के तुरकौलिया बरगाह ग्राम पंचायत के हुसेमऊ पुरवा में धान के खेत में मिले महिला के शव की शिनाख्त हुसेमऊ निवासी राधिका के रूप में हुई। वह छठ के दिन से लापता थी। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पति दशरथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को राधिका की बेटी रोली (20) ने शव की पहचान अपनी मां के रूप में की और पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पिता दशरथ शर्मा शराब के आदी हैं और आए दिन मां के साथ मारपीट करते थे। उसने आरोप लगाया कि 26 अक्तूबर की शाम पिता ने मां को खेत में ले जाकर बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी और शव वहीं फेंक दिया। घर लौटकर उन्होंने बताया कि मां कहीं चली गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बेटी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी दशरथ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पारिवारिक कलह और पत्नी पर अविश्वास बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव में सोमवार को राधिका के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने कहा कि राधिका मेहनती और सादगी पसंद महिला थी, जबकि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसे पीटता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दशरथ शर्मा के खिलाफ पूर्व में भी घरेलू हिंसा की शिकायतें हुई थीं, पर समझौते के बाद मामला शांत हो जाता था। इस बार विवाद बढ़ा और बात हत्या तक पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। क्षेत्राधिकारी हरैया ने भी स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed