{"_id":"6a77875ece4fc0e62a0813cb","slug":"man-got-himself-shot-to-trap-neighbours-arrested-by-police-basti-news-c-207-1-bst1006-163975-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पड़ोसियों को फंसाने के लिए खुद कराई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पड़ोसियों को फंसाने के लिए खुद कराई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर बाजार। पड़ोसियों को गंभीर मुकदमे में फंसाने के लिए अपने ही दरवाजे पर फायरिंग करने और डायल-112 पर झूठी सूचना देने वाले आरोपी को परशुरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर का तमंचा भी बरामद की है।
थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि पांच अगस्त की रात करीब 11 बजे करमिया निवासी रामजनम वर्मा ने डायल-112 पर सूचना दी थी कि उसके पड़ोसी उमेश और कृष्ण कुमार ने उसके दरवाजे पर चढ़कर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घटना के संबंध में बताए गए तथ्यों में विरोधाभास मिला। इसके बाद पुलिस ने रामजनम वर्मा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना का सच बता दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पड़ोसियों उमेश और कृष्ण कुमार को गंभीर मुकदमे में फंसाने की नीयत से खुद अपने दरवाजे पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को झूठी सूचना देकर पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को आठ अगस्त की सुबह करीब 8:45 बजे कोहराए तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 32 बोर का तमंचा बरामद की गई।