फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man dead body found in Basti

बस्ती: गला रेत कर युवक की हत्या, गांव के बाहर मिला शव

Fri, 04 Mar 2022 04:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Mar 2022 04:52 PM IST
सार

 एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Man dead body found in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक गांव के वाहिद चक मजरा निवासी 43 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बगल के झिंगउवा पुरवे के सिवान में शुक्रवार सुबह गेहूं के खेत में शव मिला। खेत में शव मिलने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


शव की पहचान लालदेव वर्मा (43) के रूप में होने पर परिवार के लोगों ने घटना की सूचना सोनहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। घटना के बाबत लालदेव वर्मा की पत्नी रिंकू की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्व हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लालदेव वर्मा की पत्नी रिंकू की तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम सात बजे लालदेव की मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह फोन सुनकर अपनी बाइक लेकर घर से चले गये।कुछ देर बाद फोन करने पर उन्होनें थोडी देर घर आने की बात कही। लेकिन उसके बाद से उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। काफी रात तक घर न आने पर परिवार के लोग आस-पास खोजबीन की मगर कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह लालदेव की बाइक घर से कुछ ही दूरी पर पड़ी होने की सूचना पर पत्नी पहुंची। वहां से कुछ ही दूरी पर पति का शव भी चकरोड के बगल गेहूं के खेत में खून से लथपथ मिला। गले पर मिले गहरे घाव के निशान देख लगा कि किसी धारदार हथियार से उसके पति की हत्या की गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली अंबिकाराम ने भी घटना स्थल कर मुआयना कर प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

परिवार और क्षेत्र के लोग आवाक

हरीराम चौधरी के सबसे बड़े बेटे 43 वर्षीय लालदेव वर्मा रोजी रोटी के लिए मुंबई में  रहते थे। लेकिन छोटे भाई काल देव की तबीयत खराब होने और उसके इलाज के लिए घर आकर यहां टैक्सी चलाने का काम करते थे। लेकिन भाई के इलाज और उसके मौत के चलते लालदेव ने अपनी टैक्सी बेंच दी और घर पर ही रहकर खेती करने लगे था।



परिवार और पड़ोसियों की माने तो उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह अपने पीछे बूढे मां-बाप के साथ पत्नी और तीन बेटियों अर्पिता (10), अर्षिता (8) वर्ष और अस्मिता (03) का रो रोकर बुरा हाल है। लालदेव के साथ हुए वारदात से परिवार के साथ पड़ोसी और पूरे गांव के लोग भी आवाक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed