Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man consumes poison after marriage talks fall through; dies

Basti News: शादी की बातचीत टूटने पर युवक ने खाया जहर, मौत

Thu, 05 Nov 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Man consumes poison after marriage talks fall through; dies
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के दुभरा निर्वाहन गांव में शादी की बातचीत टूटने से आहत 26 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मंगलवार देर शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी विक्रमजोत ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रामशंकर गुप्ता के चार बेटों में सबसे बड़ा सूरज गुप्ता (26) गांव में किराने की दुकान चलाता था। उसके पिता भी दूसरी दुकान संभालते थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले बभनान के हलुआ बाजार में सूरज की शादी की बातचीत शुरू हुई थी। तीन माह पहले पारिवारिक अड़चनों के चलते बातचीत टूट गई थी। हालांकि, इसके बाद भी सूरज की लड़की से फोन पर बातचीत हो रही थी। बताया गया कि मंगलवार को शादी की बातचीत टूटने को लेकर सूरज तनाव में था।
विज्ञापन

देर शाम दुकान बंद करने के बाद वह फोन पर लड़की से बात कर रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर जहर खा लिया। कुछ देर बाद उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत बिगड़ गई। वह घर पहुंचा और परिजनों को तबीयत खराब होने की जानकारी दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज अयोध्या में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूरज की मौत से मां सीता देवी, पिता रामशंकर गुप्ता और भाइयों रोहित, विकास व मोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सबसे बड़े बेटे की मौत से गांव में भी मातम है। छावनी के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed