फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   man body meet in pond

लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Sat, 23 Nov 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
man body meet in pond
सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गांव मे बेचन प्रसाद की मौत होने पर विलाप करती पत्नी - फोटो : BASTI
लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

15 नवंबर को दवा लेने निकला रेंगी गांव का बेचन
शनिवार सुबह सल्टौआ गांव के पोखरे में शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ/सोनहा। घर से दवा लेने के लिए 15 नवंबर को बस्ती शहर के लिए निकला रेंगी गांव का बेचन लापता था। शनिवार सुबह लोगों ने सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गांव के पास पोखरे में शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है। परिजनों ने 17 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सल्टौआ गांव के लोग शनिवार सुबह पोखरे की तरफ निकले थे तो पानी में उतरता शव देखा। जानकारी होते ही भीड़ लग गई। लोगों ने सूचना डायल 112 पर दी। जिसके बाद मौके पर सोनहा पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह और वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष विकास यादव ने डोंगी से शव को बाहर निकलवाया। जिसके बाद शिनाख्त थाना क्षेत्र के रेगीं गांव निवासी बेचन प्रसाद (45) के रूप में हुई। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। बताया कि बेचन 15 नवंबर को बस्ती दवा लेने के लिए निकला था। वापस नहीं लौटने पर सगे संबंधियों के यहां भी तलाश की गई। कहीं पता चल सका तो 17 नवंबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

शराब की दुकान के पास मिली थी बाइक
बेचन की बाइक सल्टौआ मानिकचंद मार्ग पर शराब की दुकान के पास मिली। उसी दिन से पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। हालांकि, वाल्टरगंज व सोनहा पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी खोजबीन में लगी थी। शराब की दुकानों पर लगे सीसी टीवी के फुटेज के आधार पर एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी थी। सीओ रुधौली जनार्दन दुबे व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनहा पंकज कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइड स्टोरी-शव देखते ही फफक पड़े बच्चे
सल्टौआ गांव के पोखरे में मिला पिता बेचन का शव
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। बस्ती शहर दवा लेने निकले पिता 15 नवंबर से घर नहीं लौटे थे। पत्नी व बच्चों को उम्मीद थी कि आज नहीं तो कल आएंगे लेकिन शनिवार को उनका शव पोखरे में मिलने की जानकारी होते ही बच्चे भी घटना स्थल पहुंचे। पिता का शव पहचानते ही चीख पड़े।

पुलिस ने 17 नवंबर को रेंगी गांव के 45 वर्षीय बेचन की गुमशुदगी दर्ज की थी। शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर सल्टौआ पहुंची पुलिस ने शव के पहचान के लिए बेचन के घर सूचना दी। जिसके बाद कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नर्वदा देवी, दो बेटियों और बेटे का रो रोकर बुराहाल रहा। बेचन का एक भाई राजेश दुबई में कमाता है। बेचन पर ही घर की सारी जिम्मेदारी थी। बड़ी बेटी 21 वर्षीय नीलम जेएनएम के प्रशिक्षण के लिए अम्बेडकर नगर में इसी वर्ष एडमीशन कराई है। बड़ा बेटा 20 वर्षीय शक्ति सूरत में एक कंपनी में नौकरी करता है। तथा छोटी बेटी नेहा (15) कक्षा नौ में तथा छोटा बेटा दुर्गेश (13) कक्षा आठ 8 में पढ़ता है। बच्चों की चीख पुकार पर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed