{"_id":"69c1950be43f9eef3b034576","slug":"man-arrested-for-killing-nephew-with-brick-basti-news-c-207-1-bst1006-155369-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भतीजे की ईंट से हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भतीजे की ईंट से हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। चार दिन पहले खम्हरिया सुजात गांव निवासी सत्यम पांडेय (22) की उसके सगे चाचा ने ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी थी। सत्यम के शव के अंतिम संस्कार के अगले दिन सोमवार को हत्यारोपी चाचा योगेश उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। विधि प्रक्रिया पूरी करने के बाद हर्रैया पुलिस ने हत्यारोपी योगेश को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
परिजनों के अनुसार सत्यम पांडेय के पिता अशोक पांडेय व मां की गंभीर बीमारी से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 19 मार्च की रात करीब एक बजे सत्यम के चौथे नंबर के चाचा राजेश पांडेय ने पुलिस को मोबाइल से सूचित किया कि उसके तीसरे नंबर के भाई योगेश उर्फ सोनू पांडेय ने भतीजे सत्यम पर सोते समय ईंट से वार कर लहूलुहान कर दिया है।
सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी के भाई व अन्य रिश्तेदार घायल सत्यम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। 20 मार्च की रात को इलाज के दौरान सत्यम ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, घटना के दिन आरोपी चाचा योगेश व सत्यम में नशे की हालत में विवाद हुआ था। इसके बाद सत्यम घर में सोने चला गया। आरोपी व सत्यम एक ही घर में अगल-बगल रहते हैं।
विज्ञापन
रात में हुई कहासुनी से बौखलाए योगेश ने सो रहे सत्यम के सिर और चेहरे पर ईंट से कई प्रहार किया। पड़ोसियों के मुताबिक घटना के बाद उसने घर वालों को बताया और फरार हो गया। रविवार को सत्यम के शव का अंतिम संस्कार उसके दूसरे चाचा राजेश ने की।
पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी योगेश को मुखबिर की सूचना पर खम्हरिया सुजात पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करने के साथ न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।