फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Malviya Marg started shining, small and big vehicles were filling up.

Basti News: चमकने लगा मालवीय मार्ग छोटे-बड़े वाहन भर रहे फर्राटा

Wed, 15 Jan 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Malviya Marg started shining, small and big vehicles were filling up.
मालवीय मार्ग पर डिवाइडर का हो रहा मरम्मत कार्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। आजकल मालवीय मार्ग चमकने लगा है। छोटे-बड़े वाहन इस पर फर्राटा भरने लगे हैं। सवा दो किमी लंबी और 12 मीटर चौड़ी इस सड़क का मरम्मत कार्य समाप्ति की ओर है। बीडीए ने 2.30 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का नवीनीकरण कराया है। पैच कार्य का अंतिम कोट होना बाकी है। सड़क के बीचोबीच क्षतिग्रस्त डिवाइडर भी दुरुस्त किए जा रहे हैं।
दो माह के भीतर मालवीय मार्ग की हालत सुधार दी गई है। बड़े-बड़े गड्ढों में बोल्डर की गिट्टियां भरकर मरम्मत करने के बाद पैचिंग का कार्य किया गया है। मरम्मत के लिए 2.30 करोड़ का टेंडर निकाला गया था। हॉट मिक्स प्लांट से यह सड़क नई कर दी गई है। अंतिम कोट का पैचिंग कार्य होने के बाद सड़कचमकने लगेगी। अब शहरवासी फव्वारा तिराहा से रोडवेज नेहरू तिराहे तक फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

छोटे-बड़े सभी वाहनों को चमचमाती सड़क पर अपेक्षित रफ्तार मिल रही है। सड़क के बीचोबीच क्षतिग्रस्त हाल में पड़े डिवाइडर भी दुरुस्त होने लगे हैं। इसके लिए बीडीए ने अलग से टेंडर निकाला है। 12.67 लाख रुपये से डिवाइडर और उसकी रेलिंग दुरुस्त की जा रही है। कई जगहों पर वाहनों के ठोकर लगने से काफी दूरी तक डिवाइडर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा है। फव्वारा से रोडवेज तक क्षतिग्रस्त ईंटों को व्यवस्थित कर फिर से उसे बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए का दावा है कि इसी माह डिवाइडर और रेलिंग की मरम्मतके बाद रंगाई-पुताई का कार्य भी कर दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से मोड़, चौराहा आदि जगहों पर रेफलेक्टर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed