फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Main accused of firing on wood contractor surrenders in court

Basti News: लकड़ी ठेकेदार पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी का कोर्ट में समर्पण

Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Main accused of firing on wood contractor surrenders in court
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। मंगलवार की रात को महुलानी गांव के पास लकड़ी ठेकेदार पर गोली मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दुबौलिया थाना क्षेत्र के पंडूल घाट निवासी सेवालाल और मोहम्मद साहिल निवासी बैरागल थाना दुबौलिया शामिल हैं। जबकि मुख्य आरोपी सेराज अहमद निवास बैरागल ने सीजीएम कोर्ट में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

एसएचओ कप्तानगंज उमेंद्र मिश्र ने बताया कि एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने टीम के साथ सुबह 11 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। बाइक बरामद कर सीज कर दी गई है। उधर, घायल ठेकेदार की हालत नाजुक बनी हुई है। पीठ से होते हुए गोली उसके सीने में फंसी गई है।
विज्ञापन

इस वजह से मंगलवार की रात में ही उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बुधवार को ऑपरेशन के लिए उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था। मगर, ब्लड प्रेशर घटने-बढ़ने और शुगर लेबल ज्यादा होने की वजह से ऑपरेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅक्टरों का कहना है कि शुगर लेबल सामान्य होने पर ही ऑपरेशन संभव है। बता दें कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़ा खजुहा गांव का रहने वाला मो. रईस लकड़ी का ठेकेदार है। मंगलवार की रात पंडूल घाट से वापस आते समय बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से उसकी पीठ में गोली मार दी थी। महुलानी बुजुर्ग गांव (मानपुर मोड़) के पास हुई वारदात के बाद बाइक सवार तीन बदमाश भाग निकले थे।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। हालत बिगड़ने पर देर रात डॉक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया था।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed