{"_id":"6b0b347c63ec6a5a6e0edad5","slug":"mahso-kabaddi-team-and-buxar-volleyball-team-emerged-victorious-basti-news-c-207-1-bst1005-172929-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महसो की कबड्डी और बक्सर की वॉलीबाल टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महसो की कबड्डी और बक्सर की वॉलीबाल टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
बस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय महसो में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महसो और वॉलीबाल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सर की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और जिमनास्टिक सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विजय प्रताप वर्मा, शैल शुक्ला, राजेश गिरि, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव शरण चौधरी, संतोष जायसवाल, जयलक्ष्मी, प्रिंसेस पांडेय, शैलेश सिंह सहित ब्लॉक के सभी खेल अनुदेशक मौजूद रहे।