Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahashivratri is falling after 60 years in Budhaditya Yoga

Basti News: बुधादित्य योग में 60 वर्ष बाद पड़ रही महाशिवरात्रि

Tue, 25 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri is falling after 60 years in Budhaditya Yoga
108 शिवालयों पर गूंजेगा हर-हर महादेव, भद्रेश्वरनाथ में पहुंचेगी सबसे ज्यादा भीड़
विज्ञापन

तिलकपुर, देवरिया और कड़र में भी पहुंचेगा हुजूम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस बार बुधादित्य योग में महाशिवरात्रि पड़ रही है। ज्योतिषियों ने बताया कि 60 वर्ष बाद यह मुहूर्त, तिथियों का संयोग होने जा रहा है। इस साल सूर्य, बुध और शनि तीनों ग्रह कुंभ राशि में एक साथ होंगे। इससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। आचार्य मोहित मिश्र ने बताया कि इस दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग, परिघ योग और शिव योग भी बन रहे हैं, जो इस पर्व की महत्ता को और बढ़ाते हैं। ऐसे शुभ संयोगों में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से आध्यात्मिक उन्नति, धन, यश और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस मौके पर भद्रेश्वरनाथ, तिलकपुर, कड़र खास आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने वाली है। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भद्रेश्वरनाथ मंदिर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई बार भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन

वाहनों के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाए जाएंगे। शिवालयों पर सफाई कार्य के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्था में सहयोग के लिए स्काउट गाइड के अलावा स्वयंसेवकों को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती की गई है। डारीडीहा चौराहे से वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था बनाई जा रही है। साथ ही, शहर में निकलने वाली शिव बरात के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
एआई कैमरों से 19 शिव मंदिरों की निगरानी
सुरक्षा की दृष्टि से जिले के 19 शिव मंदिरों को खास तौर से चिह्नित किया है, जहां एआई कैमरों से निगरानी की जाएगी। इनमें कोतवाली क्षेत्र का भद्रेश्वरनाथ और राम कृपाल मंदिर, पुरानी बस्ती क्षेत्र का कड़र शिवमंदिर, निर्मलीकुंड, पंचायती मंदिर, करूआ बाबा और बरवा, वाल्टरगंज क्षेत्र का महादेवा और भारीनाथ, परशुरामपुर क्षेत्र का पौराणिक शिव मंदिर महादेवा, छावनी क्षेत्र का शिवमंदिर रामगढ़, नगर क्षेत्र का शिवमंदिर तिलकपुर, कप्तानगंज क्षेत्र का भैरोनाथ मंदिर, मुंडेरवा क्षेत्र का देवरिया मंदिर, सोनहा क्षेत्र का लोढ़वा और जोगिया, पैकोलिया क्षेत्र का औरातोंदा, रुधौली क्षेत्र का हनुमानगंज मंदिर और दुबौलिया क्षेत्र का चकोही शिवमंदिर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed