{"_id":"66159e8b50f58f960a0f2534","slug":"maharashtra-police-picked-up-two-youths-in-basti-news-c-7-1-gkp1053-521638-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइबर अपराध के मामले में दो युवकों को महाराष्ट्र पुलिस ने उठाया- करोड़ों रुपयों के हेरफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइबर अपराध के मामले में दो युवकों को महाराष्ट्र पुलिस ने उठाया- करोड़ों रुपयों के हेरफेर
Wed, 10 Apr 2024 06:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को साइबर अपराध के मामले में एक नेपाली समेत दो युवकों को महाराजगंज के नौतनवा इलाके से पूछताछ के लिए उठाया है। नौतनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर टोला बेनीपुर निवासी चंद्रशेखर गौड़ व नेपाल के सिद्धार्थनगर जिला रूपनदेही निवासी दिलीप कुमार साइबर अपराध में आरोपी हैं।
मंगलवार को मुंबई के कुलावा थाने के निरीक्षक अमूल बागमारे दो कांस्टेबल के साथ नौतनवा थाने पहुंचकर नौतनवा पुलिस के सहयोग से हिरासत में लेकर नौतनवा थाने ले गए। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में हिरासत में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस साइबर अपराध के मामले में दो लोगों को थाने ले आई है। संवाद