Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mahapadma Nanda remembered on his birth anniversary, his contributions discussed

Basti News: जयंती पर याद किए गए महापद्म नंद, योगदान पर चर्चा

Sun, 03 May 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mahapadma Nanda remembered on his birth anniversary, his contributions discussed
बस्ती। ऑल इंडिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक ठाकुर के संयोजन में शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में नंद वंश के संस्थापक प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश संगठन सचिव डॉ. हरिकेश नंदबंशी ने कहा कि महापद्म नंद पूरे भारत पर राज करने वाले महान शासक थे। जिन्होंने नंदवंश की स्थापना की और शासन में क्षत्रिय वर्ग के एकाधिकार को समाप्त किया। सम्राट महापद्म नंद की शक्ति के कारण ही सिकंदर जैसे विश्व विजेता को भी मगध से वापस लौटना पड़ा था। नई पीढ़ी को उनके विरासत से जोड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता जिला संरक्षक ठाकुर प्रेमनंद बंशी ने कहा कि महापद्म नंद केंद्रीय शासन प्रणाली का जनक थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम को इंजीनियर राम सहाय वर्मा, प्रभुनाथ शर्मा, डाॅ. कैलाश चंद्र शर्मा, राम प्रवेश, अभिषेक शर्मा, विजय शर्मा, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, जामवन्त ठाकुर, अनिल शर्मा, अभिन्नदन शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed