{"_id":"60490f378ebc3ee63a17a992","slug":"mahadev-will-be-drenched-with-the-water-of-faith-basti-news-gkp3878731185","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि आज, आस्था के जल से सराबोर होंगे महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि आज, आस्था के जल से सराबोर होंगे महादेव
विज्ञापन
भद्रेश्वरनाथ में मेला की चल रही तैयारी।
- फोटो : BASTI
आस्था के जल से सराबोर होंगे महादेव
बस्ती। महाशिवरात्रि के मौके पर बृहस्पतिवार को जिले के 108 मंदिरों पर जलाभिषेक होगा। इसके लिए श्रद्धालुओं ने खास तैयारी की है। उधर, शिवरात्रि पर भद्रेश्वरनाथ, तिलकपुर, कड़र खास आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई है। डीएम सौम्या अग्रवाल एवं एसपी हेमराज मीणा ने पूरे प्रबंध की समीक्षा की।
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वाहनों के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाए गए हैं। मंदिरों पर सफाई कार्य के लिए 120 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। व्यवस्था में सहयोग के लिए स्काउट गाइड के अलावा 20 अन्य स्वयंसेवकों को लगाया गया है। एसपी के मुताबिक कोतवाली थाने की पुलिस के अलावा जिले के विभिन्न थानों से एसआई, आरक्षी और महिला कांस्टेबल को भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती भी की गई है।
बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित तिलकपुर शिव मंदिर पर भी महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। यहां भी जलाभिषेक के साथ मेले का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि पर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों व उनके आसपास साफ-सफाई कराकर अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों के पास लगने वाले मेले व सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच लिया गया है। कप्तानगंज के पूर्वी छोर पर स्थित तिलकपुर के सामने वर्षों पुराने स्थल जागेश्वर नाथ धाम में भारी भीड़ जुटती है। श्रद्धालु जलाभिषेक और मिन्नते मांगने पहुंचते हैं। यहां सोमवार व शनिवार को लोग पूजन अर्चन के लिए आते हैं। माघ मास की त्रयोदशी व कांवड़ मेले में भीड़ जुटती है। नगर बाजार एवं आसपास के तमाम शिव मंदिरों पर साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। महादेव स्थित शिव मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बनकटी क्षेत्र के शिव मंदिरों बानपुर पिंड़ियां, थालेश्वर नाथ थाल्हापार, बेहिल नाथ, महथा, टिकवाजोत, पुरनपुर आदि मंदिरों में जलाभिषेक के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन मंदिरों पर शिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। उधर, सल्टौआ क्षेत्र के महादेवा, ककरहिया, भिरिया ऋतुराज शिव मंदिर में लगने वाले मेलास्थल पर स्थानीय प्रशासन की ओर से साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन
शिवालयों में साफ-सफाई पूरी
विक्रमजोत। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विक्रमजोत विकास क्षेत्र के शिवालयों पर साफ सफाई व मंदिरों को सजाने का काम बुधवार को जारी रहा। क्षेत्र के रानी गांव स्थित गोकुलेश्वर महादेव मंदिर व झारखंडी मंदिर शिवालयों पर शिव भक्तों की ओर से साफ-सफाई की गई।