फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Magh Mela dispute will be resolved through mutual dialogue

Basti News: माघ मेला विवाद का आपसी संवाद से निकालेंगे समाधान

Sun, 25 Jan 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela dispute will be resolved through mutual dialogue
बस्ती। प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले व जिले के प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल ने माघ मेला विवाद पर कहा कि आपसी संवाद से समस्या का समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति में संत समाज का विशेष स्थान है। इस मामले से संबंधित सभी पक्षों के बीच बातचीत से सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करने आए प्रभारी मंत्री शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके पहले उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि जलजीवन मिशन के तहत पाइपलाइन मानक के अनुसार नहीं बिछाई जा रही है। पाइप लाइन की गहराई कम होने से अक्सर पाइप फट जा रही है। इससे मोहल्लों में जलभराव हो रहा है। हर्रैया के विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने का मुद्दा उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed