{"_id":"696aa3a1ec702d4527080fe0","slug":"magh-mela-51-special-buses-sent-to-prayagraj-basti-news-c-207-1-bst1005-151396-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला : प्रयागराज भेजी गईं 51 विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला : प्रयागराज भेजी गईं 51 विशेष बसें
विज्ञापन
प्रयागराज के लिए रवाना होती बस
बस्ती। माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दृष्टिगत रोडवेज प्रशासन ने बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरा है। बताया गया कि स्नान पर्व को देखते हुए प्रयागराज के लिए स्पेशल बसें भेजना शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को बस्ती डिपो से 10 समेत कुल 51 बसें प्रयागराज भेजी गईं। इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिली।
बस्ती बस स्टेशन के साथ ही मुखलिसपुर, मेंहदावल, उरुआ, खलीलाबाद से बसों का संचालन जारी है। बताया गया कि 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए रोडवेज बस्ती डिपो ने 80 बसों के संचालन की तैयारी पहले से की थी। एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि शुक्रवार को बस्ती से 10, मुखलिसपुर से 20, मेंहदावल और खलीलाबाद से तीन-तीन, उरुआ से 15 बसें प्रयागराज के लिए रवाना हुईं।
इसके अलावा शनिवार को भी सुबह से ही बसें बस्ती समेत बने प्वाइंट से जाएंगी। एआरएम ने बताया कि लंबी दूरी वाले रूटों पर बसों की संख्या कम होगी, ऐसे में सवारी के हिसाब से बसें भेजी जाएंगी। लोकल रूट के लिए अनुबंधित बसें चलेंगी।