{"_id":"648cbdb60148cc088607dd55","slug":"luxury-bus-collided-with-tree-and-boundary-wall-due-to-tire-burst-basti-news-c-207-1-sgkp1002-48-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टायर फटने से पेड़ व चहारदीवारी से टकराई लग्जरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टायर फटने से पेड़ व चहारदीवारी से टकराई लग्जरी बस
Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जयपुर से बिहार जा रही डबल डेकर बस का राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी थानाक्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव के पास बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात करीब दो बजे टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे के पेड़ व चहारदीवारी से टकरा गई। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सात यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस की चपेट में आकर कंप्यूटर की एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय व एसआई सुरेश कुशवाहा ने घायल यात्रियों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
जयपुर राजस्थान से करीब सौ यात्रियों को लेकर डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी जा रही थरी। छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव के पास अगला टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर कंप्यूटर सेंटर की गुमटी को तोड़ते हुए इंडियन बैंक शाखा की चहारदीवारी व पास में पेड़ से जा टकराई। घटना से समय ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। हादसा के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में शुभम यादव पुत्र श्याम रंजन यादव निवासी मधुबनी बिहार घायल हो गए। जबकि बिहार व राजस्थान के यात्री मनोज कुमार, सरोज कुमार, सद्दाम हुसैन, मुकेश प्रसाद, पुष्पा देवी, शशि कुमार, तीरथ यादव सहित अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई है। छावनी पुलिस ने बस मालिक से संपर्क कर दूसरे बस से शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब दूसरी बस से यात्रियों को जयपुर भेज दिया।
-- --
नष्ट हो गई ऑनलाइन की दुकान
- डुहवा मिश्र निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बैंक के गेट पर गुमटी में वह ऑनलाइन सेंटर चलाते थे। उसमें कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, फोटो कॉपी मशीन, लैमिनेशन मशीन सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। उसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है।