{"_id":"65b6b8083fab6d8b2f086398","slug":"lung-infection-increasing-in-children-in-winter-basti-news-c-207-1-sgkp1006-110612-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सर्दियों में बच्चों में बढ़ रहा फेफड़े का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सर्दियों में बच्चों में बढ़ रहा फेफड़े का संक्रमण
Mon, 29 Jan 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। ठंड की वजह से बच्चों के फेफड़े में संक्रमण बढ़ रहा है। दस दिन में बच्चों में संक्रमण के करीब 300 से अधिक मरीज मिले हैं। हर दिन तीस से अधिक बच्चे संक्रमित मिल रहे हैं।
जिला अस्पताल में 25 बेड का बना एसएनसीयू वार्ड फुल है। इसमें 30 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। शिशुओं के इलाज के लिए तीन शिफ्ट में डॉक्टर और नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पहुंचने वाले नवजात से तीन वर्ष तक बच्चों को तेज बुखार आने के बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।
महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों के भीतर अचानक रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे वे बीमारियों से मुकाबला नहीं कर पाते हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही होने पर बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। यदि उन्हें समय पर उपचार नहीं मिला तो उनकी हालत गंभीर हो जाती है। इस मौसम में बच्चों में बार-बार दस्त होने की परेशानी अधिक होती है। यदि उनके फेफड़े में संक्रमण होता तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में बच्चों को ठंड में जाने से रोकें, पर्याप्त गर्म पहनाएं। गर्म भोजन खिलाएं। संवाद