{"_id":"5da3656c8ebc3e93c52f0bd0","slug":"low2222-basti-news-gkp325348268","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर हत्या कांड: कानून करेगा काम, हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर हत्या कांड: कानून करेगा काम, हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून करेगा काम, हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
बस्ती। भाजपा नेता व एपीएनपीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कबीर तिवारी की दिनदहाड़े हत्या और शहर में बवाल के बाद जिले के डीएम और एसपी को हटा दिया गया था। शुक्रवार आधी रात नए डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने कार्य भार ग्रहण कर लिया। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर प्राथमिकताएं गिनाईं।
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि विकास योजनाओं को सफलता के साथ लागू करने में शांति व्यवस्था महत्वपूर्ण है। पिछले एक हफ्ते में इस शांतिप्रिय जिले में जो भी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं उसकी जांच पड़ताल चल रही है। प्रशासनिक स्तर पर कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी। अमोढ़ा कस्बे की आगजनी हो या कबीर हत्याकांड इन सभी घटनाओं की सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। पब्लिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों तक का फीडबैक लिया जा रहा है। शासन का भी निर्देश है कि दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। जिसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा। नए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। अनावश्यक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजकतत्वों की सूचनाएं देने की अपील की है। नवागत डीएम और एसपी ने कहा कि रविवार शाम से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू होगा। जिसके लिए बाहरी जिलों से भी पुलिस और अधिकारी पहुंचे हैं। विसर्जन स्थल से लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया गया है।